प्रौद्योगिकी

सैमसंग के कार्यकारी का खुलासा- फरवरी की शुरुआत में गैलेक्सी एस23 लॉन्च इवेंट होगा आयोजित

jantaserishta.com
29 Nov 2022 3:05 PM IST
सैमसंग के कार्यकारी का खुलासा- फरवरी की शुरुआत में गैलेक्सी एस23 लॉन्च इवेंट होगा आयोजित
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज सैमसंग के कार्यकारी ने खुलासा किया है कि आगामी अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज, गैलेक्सी एस23 को अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जो फरवरी के पहले सप्ताह के लिए निर्धारित है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि कार्यकारी ने शहर या सटीक लॉन्च की तारीख को निर्दिष्ट नहीं किया, लेकिन यह आयोजन सैन फ्रांसिस्को में होने की उम्मीद है।
महामारी के बाद से, यह व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला पहला अनपैक्ड इवेंट होगा।
रिपोर्ट में कार्यकारी के हवाले से कहा गया है, "एस23 सीरीज अमेरिका में हमारे अपने अनपैक्ड इवेंट के दौरान दिखाई जाएगी, जो फरवरी में आयोजित होगी।"
गैलेक्सी एस23 लाइनअप में तीन मॉडल होंगे, जिनमें गैलेक्सी एस23, गैलेक्सी एस23 प्लस और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा शामिल हैं।
इस महीने की शुरुआत में, एक अन्य रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया था कि टेक दिग्गज के अगले साल फरवरी की शुरुआत में गैलेक्सी एस23 सीरीज लॉन्च करने की संभावना है।
पिछले हफ्ते यह बताया गया था कि गैलेक्सी एस23 सीरीज में क्वालकॉम की तीसरी पीढ़ी का अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इसमें वही 3डी सोनिक मैक्स सेंसर क्वालकॉम होगा जो इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था या एक पूरी तरह से अलग फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story