- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स...
प्रौद्योगिकी
Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने कलर ब्लाइंड दर्शकों के लिए नया फीचर जोड़ा
jantaserishta.com
26 Jun 2023 3:05 PM IST

x
सियोल: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कलर ब्लाइंड दर्शकों के लिए अपने 2023 टीवी और मॉनिटर लाइनअप पर 'सीकलर्स' मोड को जोड़ने की घोषणा की है। जिसमें नियो क्यूएलईडी, क्यूएलईडी, ओएलईडी, स्मार्ट मॉनिटर और जी95एससी गेमिंग मॉनिटर शामिल हैं।
कंपनी ने रविवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि नया एक्सेसिबिलिटी फीचर कलर ब्लाइंडनेस की गंभीरता और विभिन्न कलर सेटिंग्स प्रदान करता है, जो लोगों को एक बेहतर अनुभव देगा। नया मोड नौ पिक्चर प्रीसेट प्रदान करता है ताकि यूजर्स उस विकल्प का चयन कर सकें, जो उनके लिए सबसे उपयुक्त है। यह फीचर लाल, हरे और नीले स्तरों को एडजेस्ट करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दर्शक सीवीडी के प्रकार के आधार पर स्क्रीन पर रंगों को आसानी से अलग कर सकें।
कंपनी ने कहा कि इसे मूल रूप से 2017 में एक एप्लिकेशन के रूप में जारी किया गया। सीकलर्स सीवीडी वाले लोगों को उनकी स्क्रीन का आनंद लेने में मदद करता है। टीवी और मॉनिटर पर एक्सेसिबिलिटी मेनू में एकीकरण के कारण दर्शकों के लिए इस फीचर तक पहुंचना अब आसान हो गया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में विज़ुअल डिस्प्ले बिजनेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष सेओक्वू जेसन योंग ने कहा कि हम कलर ब्लाइंडनेस और कम दृष्टि वाले व्यक्तियों की सहायता के लिए अपने 2023 टीवी और मॉनिटर लाइनअप में सीकलर्स और रेलुमिनो मोड सहित अतिरिक्त एक्सेसिबिलिटी फीचर्स को पेश करने के लिए रोमांचित हैं। 'स्क्रीन्स एवरीव्हेयर स्क्रीन्स फॉर ऑल' के दृष्टिकोण के तहत हम इनोवेशन करना जारी रखेंगे और एडजेस्ट तकनीकों को अपने कस्टमर्स के करीब लाएंगे।
Tagsसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्सकलर ब्लाइंड दर्शकसैमसंग फीचरSamsung ElectronicsColor Blind ViewersSamsung Features
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





