- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung ने पलट दिया...
प्रौद्योगिकी
Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
Tara Tandi
14 March 2026 7:54 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: WhatsApp बिना इंटरनेट भी चलेगा! जी हां, Samsung ने एक गजब फीचर अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में दिया है। Samsung Galaxy सीरीज के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर बिना इंटरनेट के भी कई पॉपुलर ऐप्स चलेंगे। ये ऐप्स सैटेलाइट रेडी ऐप्स (Satellite-Ready Apps) बताए गए हैं जो बिना मोबाइल इंटरनेट के भी चलेंगे। Apple की तरह सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर की तुलना में सैमसंग अपने एक नए ही रास्ते पर चल रही है।
Samsung Galaxy स्मार्टफोन में अब ऐप बिना मोबाइल इंटरनेट के भी चलेंगे जिसमें WhatsApp जैसे पॉपुलर ऐप भी शामिल हैं। X पर @theoneacid ने एक पोस्ट में खुलासा किया है कि कंपनी के गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट रेडी ऐप्स (Satellite-Ready Apps) दिए गए हैं जिनको मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है। कंपनी ने इसके लिए मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ भागीदारी की है। उदारण के लिए नॉर्थ अमेरिका में AT&T, Verizon, और T-Mobile, यूरोप में MasOrange, Virgin Media 02, जापान में Docomo, KDDI, Rakuten Mobile आदि। इसी तरह अलग अलग मार्केट्स में कंपनी ने मोबाइल ऑपरेटर्स के साथ भागीदारी की है।
Apple जहां सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों जैसे SpaceX की Starlink पर निर्भर करती है वहीं Samsung लोकल टेलीकम्युनिकेटर्स पर निर्भर करती है। यहां पर एक बड़ा फर्क यह है कि कुछ देशों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी केवल इमरजेंसी सर्विस मुहैया उपलब्ध करवाती है जिसमें कॉल, मैसेज या SMS सर्विस मिल पाती है। वहीं Samsung के गैलेक्सी फोन कई ऐप्स भी चलाने की सहूलियत देते हैं।
Galaxy स्मार्टफोन्स पर बिना इंटरनेट चलेंगे ये ऐप
Find My Mobile
Google Maps
Google Play Services
Grok
Messenger (Facebook)
Messages
Samsung Account
Samsung Find
Samsung Health
Weather
Whatsapp
X
ये सभी ऐप्स सैटेलाइट संगत बताए गए हैं जिनको चलाने के लिए मोबाइल इंटरनेट अनिवार्य नहीं होगा। कंपनी ने सीरीज के लॉन्च के घोषित किया था कि स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी शामिल होगा। उसी घोषणा के चलते कंपनी ने अब यह सर्विस अपने यूजर्स को उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





