प्रौद्योगिकी

Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें ऑफर्स

Tara Tandi
30 Oct 2026 5:11 PM IST
Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें ऑफर्स
x
नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix के नए स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में Infinix GT 50 Pro को लॉन्च किया गया था। गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Infinix GT 50 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का
अल्ट्रा-वाइड कैमरा
है।
Infinix GT 50 Pro का प्राइस, ऑफर्स
इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये का है। Infinix GT 50 Pro को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शंस से खरीदने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके साथ ही Infinix ने 24,999 रुपये के GT 50 Pro Gaming Ecosystem को फ्री देने की पेशकश की है। इस स्मार्टफोन को Red Blaze और Black Abyss कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री Infinix के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है।
Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPS AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल के लिए प्रेशर-सेंसिटिव GT Trigger बटन भी मिलते हैं। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU है।
Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। Infinix GT 50 Pro में 6,500 mAh की बैटरी 45 W और 30 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
Next Story