- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Edge 60 की...
प्रौद्योगिकी
Motorola Edge 60 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें ऑफर्स
Tara Tandi
17 Jun 2025 8:00 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने हाल ही में Edge 60 को लॉन्च किया था। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। Motorola Edge 60 में 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola Edge 60 का प्राइस और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Reliance Digital और देश में Motorola के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को सीमित अवधि के लिए 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Edge 60 को खरीदने के लिए EMI के विकल्प भी हैं। कस्टमर्स को पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर भी प्राइस में छूट मिल सकती है।
Edge 60 के स्पेसिफिकेशंस
इसमें 6.67 इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है। इस स्मार्टफोन की 256 GB की स्टोरेज को एक MicroSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Edge 60 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम, OIS और 30x सुपर जूम के साथ है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Edge 60 की 5,500 mAh की बैटरी 68 W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के बॉक्स में चार्जर भी दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.25 mm और भार लगभग 181 ग्राम का है। हाल ही में Motorola के Razr 60 को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। Razr 60 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है।
TagsMotorola Edge 60भारत शुरू बिक्रीIndia sales startजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





