- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme GT 7, GT 7T की...
प्रौद्योगिकी
Realme GT 7, GT 7T की भारत में सेल शुरू, 7000mAh बैटरी से लैस
Tara Tandi
31 May 2025 7:44 PM IST

x
Realme GT 7 टेक न्यूज़: Realme GT 7 और Realme GT 7T फोन अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया था। Realme GT 7 Dream Edition भी इनके साथ पेश किया गया था जो कि खरीद के लिए जून से उपलब्ध होगा। Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है। वहीं, Realme GT 7T फोन में MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme GT 7 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जबकि Realme GT 7T में डुअल रियर कैमरा मिलता है।
Realme GT 7, Realme GT 7T Price in India, Sale Offers
Realme GT 7 और Realme GT 7T की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। इन्हें Realme India की वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है। Realme GT 7 की कीमत 8GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए Rs. 39,999 से शुरू होती है जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट को Rs. 42,999 में खरीदा जा सकता है। इसका 12GB + 512GB वेरिएंट Rs. 46,999 में खरीदा जा सकता है। फोन IceSense Black और IceSense Blue कलर्स में आता है। कस्टमर फोन की खरीद के साथ 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं और 5000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं।
Realme GT 7T की कीमत की बात करें तो इसका 8GB RAM + 256GB मॉडल Rs. 34,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि 12GB+512GB RAM का टॉप वेरिएंट Rs. 41,999 में खरीदा जा सकता है। इसे IceSense Black, IceSense Blue और Racing Yellow कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद के साथ 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है और इसके अलावा एक्सचेंज बोनस के रूप में Rs. 6,000 का डिस्काउंट दे रही है।
Realme GT 7, Realme GT 7T Specifications
Realme GT 7 में 6.78 इंच 1.5K (1,264 x 2,780 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। फोन 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 1.56 इंच प्राइमरी कैमरा से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 7,000mAh की बैटरी 120W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme GT 7T में समान SIM, सॉफ्टवेयर, बैटरी और सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.80 इंच (1,280 X 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट और 360 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400-Max दिया गया है। GT 7T में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 1.56 इंच प्राइमरी कैमरा यहां दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का OV08D10 अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
TagsRealme GT 7GT 7T भारतसेल शुरू7000mAh बैटरी लैसGT 7T India sale startsequipped with 7000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





