- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 7000mAh बैटरी वाले...
प्रौद्योगिकी
7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
Tara Tandi
13 July 2026 8:03 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Moto G77 Power हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन किफायती सेगमेंट में पेश किया गया है, जो वर्तमान में बड़ी संख्या में प्रतिद्वंदियों से भरा हुआ है। Motorola ने G77 Power में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिलता है। मार्केट में मौजूद अन्य मॉडल्स की तुलना में एक अच्छी बात यह है कि Motorola ने Moto G77 Power में स्टोरेज को एक्सपेंड करने का ऑप्शन दिया है, जिसमें माइक्रो SD कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है।
Moto G77 Power price in India, offers
Moto G77 Power की सेल आज से लाइव हो चुकी है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन में इससे ज्यादा स्टोरेज वेरिएंट नहीं मिलते हैं, लेकिन जैसा कि हमने बताया, स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
लॉन्च ऑफर की बात करें, तो लिमिटेड टाइम के लिए चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को ₹2 हजार सस्ता, यानी 23,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। सेल Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देश के चुनिंदा अधिकृत रिटेल स्टोर होगी। यह पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन फ्यूशिया रेड और पैनटोन इम्पेनिट्रेबल जैसे कलर ऑप्शन उपलब्ध है।
Moto G77 Power specifications
Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 nits पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos और High-Res ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं RAM को रैम बूस्ट के जरिए 24GB RAM तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन SGS-सर्टिफाइड MIL-STD-810H और धूल-पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें Android 16-बेस्ड UI मिलता है। कंपनी एक OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है, जो आज के समय में मार्केट में मिलने वाले अधिकतर स्मार्टफोन से काफी कम है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





