प्रौद्योगिकी

S25 Edge के आते ही S24 Ultra हुआ सस्ता, यहां मिल रहा बेस्ट डील!

Ashish verma
19 May 2025 11:22 AM IST
S25 Edge के आते ही S24 Ultra हुआ सस्ता, यहां मिल रहा बेस्ट डील!
x
S24 Ultra सस्ता हुआ, इस जगह पर मिल रहा बेस्ट डील!

Technology प्रौद्योगिकी: सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपनी नई गैलेक्सी एस सीरीज लॉन्च की थी, जिसके बाद पुराने मॉडल्स पर बड़ी छूट देखने को मिल रही है। इसी तरह गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं फोन में लाइव ट्रांसलेट, इंटरप्रेटर, चैट असिस्ट, नोट असिस्ट, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और सर्किल टू सर्च विद गूगल जैसे कई पॉपुलर गैलेक्सी एआई फीचर्स मिलते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपना सबसे पतला फोन गैलेक्सी एस25 एज भी लॉन्च किया है, जिसके बाद पिछले साल के एस24 अल्ट्रा की कीमत और भी कम हो गई है।

इस डिवाइस पर अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बड़ी छूट दे रहे हैं। हालांकि, यह डिस्काउंट ऑफर कब तक उपलब्ध है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर सैमसंग के पिछले साल के फ्लैगशिप फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है। आइए इस शानदार डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा पर डिस्काउंट ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को भारत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, अभी आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से फो
Samsung Galaxy S25 Edge के आते ही Galaxy S24 Ultra हुआ सस्ता, यहां मिल रही है बेस्ट डील!
न को सिर्फ 84,799 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक कैशबैक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon Pay ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर Amazon Pay बैलेंस में 2,543 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। अगर खरीदार एक बार में पूरी रकम नहीं देना चाहते हैं, तो वे नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
Flipkart भी दे रहा है डिस्काउंट
दूसरी ओर, Flipkart इस सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को 12GB + 256GB वैरिएंट के लिए 88,899 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। इस कीमत में स्मार्टफोन पर 34% की सीधी छूट शामिल है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक दे रहा है। खरीदार स्टैंडर्ड EMI ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।


Next Story