- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Ranchi रेलवे स्टेशन पर...
प्रौद्योगिकी
Ranchi रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने दो नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू
Tara Tandi
8 July 2025 7:25 PM IST

x
Ranchi रांची: रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया है. आरपीएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो नाबालिग बच्चों को बचाया. जांच में सामने आया कि ये बच्चे अपने घर से बिना बताए काम की तलाश में स्टेशन पहुंचे थे.
विशेष जांच अभियान के दौरान बच्चों का पता चला. आरपीएफ की टीम ने देखा कि दो बच्चों को डरे-सहमे हुए प्लेटफॉर्म पर भटकते देखा. बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनकी उम्र लगभग 10 से 11 वर्ष है और वे रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं.
बच्चों ने आरपीएफ को बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. घर में पर्याप्त भोजन और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा था. इसी वजह से दोनों बच्चे बिना किसी को बताए, काम मिलने और पैसे कमाने की उम्मीद में स्टेशन चले आए थे.
TagsRanchi रेलवे स्टेशनRPF टीमदो नाबालिग बच्चों रेस्क्यूRanchi Railway StationRPF teamrescue of two minor childrenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





