- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सिंगल चार्ज में 30 दिन...
प्रौद्योगिकी
सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च
Tara Tandi
5 July 2026 2:01 PM IST

x
नई दिल्ली: Rogbid की ओर से नया फिटनेस बैंड Loop Air लॉन्च किया गया है। यह एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है जो कई तरह के हेल्थ फीचर्स से लैस किया गया है। फिटनेस बैंड रोजमर्रा के हेल्थ मीट्रिक्स के साथ कई और फीचर्स ऑफर करता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी मिलती है। इसमें ECG सेंसर भी लगा है। फिटनेस बैंड में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी है। यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकता है। वहीं स्टैंडबाय टाइम 30 दिन का है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Rogbid Loop Air Price
Rogbid Loop Air की कीमत 59.99 (लगभग 5,700 रुपये) है। यह कंपनी के ऑफ़िशियल स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध है। फिटनेस बैंड में सिलिकॉन या वोवन स्ट्रैप का चुनाव किया जा सकता है। इसे ब्लैक, ग्रे और पिंक रंगों में खरीदा जा सकता है।
Rogbid Loop Air Features
Rogbid Loop Air एक हेल्थ ट्रैकर है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी मिलती है। इसमें ECG सेंसर भी लगा है। फिटनेस बैंड में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी है। यह एल्युमीनियम एलॉय का बना हुआ है। इसका वजन 23 ग्राम है और यह 8.8mm मोटाई के साथ आता है। इसमें एक छोटा इंटिकेटर और हैप्टिग वाइब्रेशन मोटर लगी है। कॉल, मैसेज और अलार्म के समय यह नोटिफिकेशन में वाइब्रेट करता है। हालांकि कंपनी ने साथ ही इंगित किया है कि यह कोई सर्टिफाइड मेडिकल टूल नहीं है। इसका डेटा केवल संदर्भ के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें स्टेप्स, दूरी, और कैलोरी काउंटिंग भी दी गई है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिल जाते हैं। यह GPS की कनेक्टिविटी से लैस है। कंपनी ने इसे 5ATM वाटर रसिस्टेंट फीचर से लैस किया है। यानी इसे तैराकी, शॉवर, और हाथ धोते समय भी पहना जा सकता है। Rogbid कम्पेनियन ऐप में इसका डेटा देखा जा सकता है। इसमें भीतर JL7073A8 कंट्रोल चिप लगी है। स्मार्टफोन से यह ब्लूटूथ 5.3 की मदद से कनेक्ट हो जाता है। स्मार्टबैंड स्टैंडर्ड इस्तेमाल में 7 दिन चल सकता है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 30 दिन का है।
Tagsसिंगल चार्ज30 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंडRogbid Loop Air लॉन्चRogbid Loop Air fitness bandwith 30 days battery life ona single charge launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





