प्रौद्योगिकी

फोन के स्पीकर से हटाएं धूल: मिनटों में बढ़ेगी आवाज

Tara Tandi
7 Sept 2026 4:16 PM IST
फोन के स्पीकर से हटाएं धूल: मिनटों में बढ़ेगी आवाज
x
नई दिल्ली: स्मार्टफोन आज के समय में हर जगह और हर पल का साथी बन गया है। अगर आप ट्रैवल के दौरान, बीच पर जाते हुए, हर समय पॉकेट में और बैग में फोन रखते हैं तो उसमें धूल, रूई के रेशे और गंदगी के बारीक कण चले जाते हैं, जिससे स्पीकर के छेदों में गंदगी जमा हो जाती है। कई हिस्सों में धूल चले जाने के चलते स्पीकर से कम आवाज आती है, कई बार आवाज दबी-दबी आती है और स्पीकर खराब तक हो जाता है। अगर आप भी अपने फोन में इस प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो बिना किसी प्रोफेशनल की मदद के आप खुद ही आसान तरीकों से गंदगी और कचरे को हटा सकते हैं और आवाज में सुधार कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे रखें स्पीकर का ख्याल
फोन के स्पीकर को साफ करने के लिए लाइट सॉल्वेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
पोछने के लिए मुलायम कॉटन स्वैब और डेली उपयोग होने वाला टूथब्रश का इस्तेमला करना चाहिए।
सूखे कणों को हटाने के लिए बल्ब ब्लोअर का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर स्पीकर के अंदर पानी चला जाए तो उसे कॉटन जैसी नमी सोखने वाली चीजों से बाहर निकालना चाहिए।
ऑनलाइन कई ऐप्स मौजूद हैं जो कि खास ऑडियो फ्रीक्वेंसी का उपोयग करके साउंड वाइब्रेशन के जरिए धूल और नमी को बाहर निकाल सकते हैं।
धूल कैसे करें साफ:
सबसे पहले आपको अपने फोन के निचले हिस्से में स्पीकर को खोजना है और उसे सूखे कपड़े या कॉटन स्वैब से पोंछना है।
फिर गंदगी निकालने के लिए लाइट और कंट्रोल प्रेशर के साथ कॉटन स्वैब को होल के ऊपर गोल-गोल घुमाना है।
अगर कटआउट बड़े हैं तो स्वैब की नोक को जोर से दबाए बिना छेद के अंदर थोड़ा सा डालना है।
अगर आप ज्यादा दबाव डालेंगे तो स्पीकर खराब हो सकता है तो इसके लिए ध्यान देना जरूरी है।
बेहतर सफाई के लिए स्वैब की नोक को थोड़ी सी रबिंग अल्कोहल से हल्का गीला कर सकते हैं।
ब्रश से धीरे-धीरे पोंछना है और जाली से निकली गंदगी को कपड़े से साफ करना है।
डस्ट ब्लोअर से धूल कैसे करें साफ:
आप डस्ट ब्लोअर/बल्ब ब्लोअर खरीद सकते हैं और स्पीकर ग्रिल में तेज स्पीड से हवा डालकर धूल बाहर निकाल सकते हैं। कंट्रोल के साथ एयर प्रेशर को अंदर डालना है। फिर ब्रश से जाली को पोंछना है और उस जगह को कपड़े से साफ करना है। इससे धूल के कण सुरक्षित रूप से निकल जाते हैं और पहले स्वैबिंग से ढीले हुए रेशे भी हवा से उड़ जाते हैं।
Next Story