- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone यूजर्स के लिए...
प्रौद्योगिकी
iPhone यूजर्स के लिए राहत, Google Meet में आसान जॉइन फीचर
Tara Tandi
24 Jun 2026 3:48 PM IST

x
नई दिल्ली: iPhone यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है! Google ने iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद अब आईफोन इस्तेमाल करने वालों को सीधे मीटिंग जॉइन करने की सुविधा मिलेगी। गूगल ने Google Meet वेब में यह अपडेट जारी किया है। iPhone यूजर्स को अब किसी मीटिंग को जॉइन करने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। सीधे लिंक पर क्लिक करके ही किसी मीटिंग को जॉइन किया जा सकेगा। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर।
iPhone यूजर्स के लिए Google ने खास तोहफा दिया है। कंपनी ने Google Meet वेबसाइट वर्जन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद iPhone पर सीधे ही ऑनलाइन मीटिंग्स को जॉइन किया जा सकेगा। अब यूजर को किसी ऐप को डाउनलोड नहीं करना होगा। अब से पहले iPhone यूजर्स को मीटिंग जॉइन करने के लिए पहले फोन में ऐप को डाउनलोड करना पड़ता था जिसका झंझट अब खत्म हो गया है।
देखने में आता है कि अधिकतर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग ऐप ब्राउज़र में दिए गए लिंक के ज़रिए कॉल जॉइन करने की सहूलियत देते हैं। भले ही इसमें कुछ सीमित फ़ीचर्स हों, लेकिन यह कई लोगों के लिए एक ज़रूरी ऑप्शन होता है। यूजर कभी-कभार होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए अपने डिवाइस पर हरेक कॉन्फ्रेंसिंग ऐप इंस्टॉल करके नहीं रखना चाहता।
Google Meet भी ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म है जो मुख्य रूप से एक वेब-बेस्ड सर्विस है। मगर iPhone के लिए यह मोबाइल ऐप पर निर्भर रही है जिससे आईफोन यूजर्स को परेशानी होती थी। हर बार मीटिंग के लिए उन्हें ऐप इंस्टॉल करना होता था या फिर इंस्टॉल करके रखना होता था। फिर चाहे Google Meet हो या Gmail, iPhone यूज़र्स को कॉल जॉइन करने के लिए ऐप इंस्टॉल करना पड़ता था। मगर अब ऐसा नहीं है। Google Meet अब iPhone और iPad पर Safari वेब ब्राउज़र, और ऐसे ही अन्य iOS ब्राउज़र के ज़रिए कॉल को सपोर्ट करता है।
अपडेट से पहले जिन iOS यूज़र्स के पास Gmail या Meet ऐप नहीं थे, वे अपने मोबाइल डिवाइस पर Google Meet सेशन में शामिल नहीं हो पाते थे। मगर नए अपडेट को लेकर अब iOS मोबाइल डिवाइस यूज़र्स बिना कोई ऐप इंस्टॉल किए सीधे Safari के ज़रिए मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। यह अब बहुत आसान हो गया है। जिन लोगों के पास Google अकाउंट नहीं है, वे कॉल में शामिल होने के लिए सिर्फ अपना नाम भी बता सकते हैं।
Safari ब्राउजर के जरिए कैसे करें Google Meet में जॉइन
iPhone यूजर अब बिना कोई ऐप डाउनलोड किए सीधे Safari ब्राउज़र के जरिए Google Meet कॉल जॉइन कर सकते हैं। इसके निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
मीटिंग लिंक पर टैप करें, यानी जो लिंक आपको मिला है, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना नाम डालें, और यहां पर आपको लॉग इन करने की आवश्यकता नहीं है।
अब सफारी ब्राउज़र को अपने कैमरे और माइक्रोफ़ोन का एक्सेस दें।
अब Ask to join बटन पर टैप करें और कॉल शुरू करें।
और यदि आप अक्सर मीटिंग्स में शामिल होते हैं, तो बेहतर अनुभव के लिए Apple App Store से डेडीकेटेड Google Meet ऐप को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
TagsiPhone यूजर्स राहतGoogle Meetआसान जॉइन फीचरiPhone users get reliefeasy join featureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





