- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 17 जल्द...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Tara Tandi
23 July 2026 7:48 PM IST

x
नई दिल्ली : चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 17 सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इसके वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 26021RN18I के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Redmi Note 17 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट 1.96 GHz की ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के साथ हो सकता है। इसमें 1.96 GHz पर क्लॉक्ड छह कोर्स और 2.30 GHz पर ऑपरेट करने वाले दो कोर्स हैं। यह Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM है।
Geekbench पर सिंगल-कोर बेंचमार्क टेस्ट में इस स्मार्टफोन को 950 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,324 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। देश में Redmi Note 17 को छह अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। पिछले सप्ताह चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Note 17 के रियर मेंf/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Note 17 Pro को भी पेश किया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





