- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 17 सीरीज...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक
Tara Tandi
24 Jun 2026 2:51 PM IST

x
नई दिल्ली: Xiaomi जल्द ही अपनी मिड-रेंज लाइनअप में विस्तार करते हुए Redmi Note 17 सीरीज को चीन में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है, लेकिन एक टिपस्टर ने इस लाइनअप में आने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। Redmi Note 17 सीरीज के स्मार्टफोन में हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 सीरीज चिपसेट होगा। आगामी स्मार्टफोन में पिछले मॉडल्स के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी होगी। आइए Redmi Note 17 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 17 सीरीज लीक
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, Redmi चीन में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इस स्मार्टफोन में 9,000mAh रेंज की बैटरी होगी। अगर यह सच होता है तो यह अब तक के किसी भी Redmi स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी। टिपस्टर का दावा है कि फोन में फ्लैट 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी और हाई वॉल्युम वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर होंगे। ड्यूरेबिलिटी के मामले में यह फ्लैगशिप-ग्रेड वॉटर रेजिस्टेंस और बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन से लैस हो सकता है।
Redmi Note 17 सीरीज फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6-सीरीज प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, सटीक प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन संभावना है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 की हो सकता है। क्वालकॉम पहले ही बता चुका है कि Redmi उन ब्रांड्स में से एक होगा जो इस चिपसेट वाले फोन लॉन्च करेगा। Redmi Note 17 सीरीज के अलावा टिपस्टर ने कंपनी के 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के बारे में भी जानकारी दी है जिस पर फिलहाल काम चल रहा है। यह कथित फोन Note 17 Pro Max के तौर पर लॉन्च हो सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Redmi Note 17 लाइनअप का फोन पहले यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर नजर आया था, जिससे इसके ग्लोबल स्तर पर लॉन्च का संकेत मिलता है। लिस्टिंग में दावा हुआ था कि Xiaomi ने अपनी नेक्स्ट जेन की नोट सीरीज के आधिकारिक लॉन्च से कई महीने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। यह GSMA डाटाबेस में भी नजर आया था, जहां अन्य मॉडल नंबरों के साथ वैनिला Redmi Note 17 का नाम सामने आया था। हालांकि, सर्टिफिकेशन्स से इन फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चला था।
TagsRedmi Note 17 सीरीज फोन9000mAh बैटरीRedmi Note 17 series phones9000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





