- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 17 Pro में...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी
Tara Tandi
26 Jun 2026 8:03 PM IST

x
नई दिल्ली :चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 17 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल को अगले महीने पेश किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष चीन में पेश की गई Redmi Note 15 सीरीज की जगह ले सकती है।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज के एक स्मार्टफोन की चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर - 2607DRA18C के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Note 17 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 मिल सकता है।
Redmi Note 17 Pro की एक हाइलाइट इसकी दमदार बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। Redmi Note 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस वर्ष जनवरी में भारत में लॉन्च किए गए Redmi Note 15 Pro में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Redmi Note 15 Pro में 6,580 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Note 15 Pro+ मे 6,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





