- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 17 जल्द हो...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
Tara Tandi
22 July 2026 6:03 PM IST

x
नई दिल्ली : बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi ने हाल ही में नई स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। देश में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई Redmi Note 15 की यह जगह लेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने भारत में लॉन्च किए जाने वाले Redmi Note 17 के वर्जन के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड Xiaomi का HyperOS 3 हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि Redmi Note 17 के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 30,000 रुपये से कुछ अधिक होगा। चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का यह सब-ब्रांड इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्षों के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध करा सकता है। हालांकि, Redmi ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में Redmi Note 17 को छह अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 11 अगस्त से की जा सकती है। Redmi Note 17 के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के वर्जन के समान हो सकते हैं। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Note 17 के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 169.7 x 79.14 x 8.26 mm और भार लगभग 225 ग्राम का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
TagsRedmi Note 17भारत लॉन्चलीक प्राइसIndia launchleaked priceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





