- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 17 5G में...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
Tara Tandi
27 Jun 2026 6:02 PM IST

x
नई दिल्ली : Redmi Note 17 5G को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह फोन इससे पहले आए Redmi Note 15 5G का सक्सेसर होगा। फोन में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस आने की संभावना है। फोन में क्वालकॉम का पावरफुल चिपसेट बताया गया है। यह फोन OLED डिस्प्ले पैनल से लैस हो कर आ सकता है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह अपकमिंग फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Redmi Note 17 5G कथित तौर पर जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर PaperKing13 ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। फोन का मॉडल नम्बर 2607DRA18T बताया गया है। फोन में कंपनी 2772x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दे सकती है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। नोवाटेक टच डिस्प्ले का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ में Adreno 710 GPU की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। इसे 6GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में LPDDR4X RAM टाइप बताया गया है। वहीं स्टोरेज UFS 2 टाइप बताई गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स HyperOS 3.1 के साथ आ सकता है जो कि Android 16 आधारित होगा।
Redmi Note 17 5G फोन में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा जो कि JNS सेंसर बताया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा कंपनी दे सकती है। मेन कैमरा के साथ में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अधिकारिक रूप से कंपनी अभी किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है।
TagsRedmi Note 17 5G120Hz डिस्प्ले 50MP मेन कैमराफीचर्स लीक120Hz display50MP main camerafeatures leakedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





