प्रौद्योगिकी

Redmi Note 13 Pro 5G,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Tara Tandi
23 Jun 2024 1:49 PM GMT
Redmi Note 13 Pro 5G,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
x
Redmi Note 13 Pro 5G मोबाइल न्यूज़ : शाओमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Note 13 Pro 5G को एक नए लुक में पेश कर रहा है।जैसा कि पहले ही जानकारी दे दी गई थी कंपनी Redmi Note 13 Pro 5G के नए वेरिएंट को आज यानी 23 जून 2024 को रिलीव करने वाली थी। कंपनी ने फोन रिवील कर दिया है। Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी Scarlet Red कलर में ला रही है।Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर में 25 जून को लॉन्च हो रहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस फोन को लेकर एक लेटेस्ट
पोस्ट शेयर किया है।
वे यूजर्स जो अपने लिए एक अट्रैक्टिव और बोल्ड लुक वाले फोन को तलाश रहे हैं, उन्हें Redmi Note 13 Pro 5G Scarlet Red कलर में पसंद आ सकता है। दरअसल, इस नए कलर से पहले यह फोन केवल तीन ही कलर ऑप्शन में मौजूद था।
Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेक्स
प्रोसेसर- Redmi Note 13 Pro 5G को Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform के साथ लाया जाता है।
डिस्प्ले- फोन 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K - 2712 x 1220 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
रैम और स्टोरेज- फोन LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा- फोन 200MP Ultra-High Res Camera, 8MP UltraWide Angle और 2MP Macro के साथ आता है। फोन सेल्फी के लिए 16MP कैमरा के साथ आता है।
बैटरी- Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी 5100mAh की बैटरी और और 67W Turbo Charge के साथ लाती है।
Next Story