प्रौद्योगिकी

Redmi ने चीन में लॉन्च किया 6200mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस Note 14 सीरीज

Tara Tandi
27 Sep 2024 2:03 PM GMT
Redmi ने चीन में लॉन्च किया 6200mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस Note 14 सीरीज
x
Redmi मोबाइल न्यूज़: Redmi Note 14 सीरीज को चीन में Redmi Note 13 लाइनअप के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। सीरीज में तीन फोन लॉन्च किए गए हैं, जो Redmi Note 14, Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ हैं। सीरीज को कई अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लाया गया है। इनमें परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हुई है। इन तीनों स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और कीमत क्या है। आइए जानते हैं।
Redmi Note 14 सीरीज की कीमत
Redmi Note 14 Pro+ को 1999 RBM (करीब 23000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 14 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 1499 (करीब 17,900 रुपये) है। Redmi Note 14 5G RMB 1,999 करीब 23,900 में आया है।
Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Redmi Note 14 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100nits पीक ब्राइटनेस, HDR10+, SGS आई प्रोटेक्शन, 2160Hz PW डिमिंग और TUv रीनलैंड सर्टिफिकेशन है।
प्रोसेसर: फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 अल्ट्रा चिपसेट है।
रैम/स्टोरेज: चिपसेट को 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
OS: फोन में Android 14 आधारित HyperOS कस्टम स्किन दी गई है।
कैमरा: फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का लेंस है।
बैटरी: फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,110mAh की बैटरी है।
Redmi Note 14 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Redmi Note 14 Pro में 6.67-इंच FHD+ 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1920Hz PWM डिमिंग, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2, 2560Hz इंस्टेंट टच रिस्पॉन्स रेट, डॉल्बी विजन, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
चिपसेट: प्रो वेरिएंट मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है।
OS: फोन Android 14 आधारित HyperOS कस्टम स्किन के साथ आता है।
रियर कैमरा: Redmi Note 14 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो या डेप्थ सेंसर है।
सेल्फ़ी कैमरा: Redmi Note 14 Pro में आगे की तरफ़ 20MP का सेंसर है।
बैटरी, चार्जिंग: Redmi Note 14 Pro में 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी है।
Next Story