- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi K90 Ultra में...
प्रौद्योगिकी
Redmi K90 Ultra में गेमिंग के लिए मिल सकते हैं फीचर्स, 8,000mAh बैटरी
Tara Tandi
11 March 2026 6:59 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन गेमिंग पर फोकस्ड हो सकता है। Redmi K90 Ultra में अधिक गेमिंग के दौरान हीट को घटाने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Redmi K90 Ultra में कुछ गेम्स के लिए फ्रेम रेट 165 fps तक हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है जिससे फ्रेम रेट को स्टैबलाइज करने में मदद मिल सकती है। Redmi K90 Ultra में अधिक गेमिंग से हीट की समस्या से निपटने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी दी जा सकती है।
Redmi K90 Ultra में कस्टम-ट्यून्ड सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और बड़ी वाइब्रेशन मोटर हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। Redmi K90 Ultra को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला RedMagic 11 Pro जैसे गेमिंग स्मार्टफोन्स से हो सकता है। Redmi K90 Ultra में 6.8 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग के दौरान इसका परफॉर्मेंस बढ़ सकता है।
पिछले वर्ष अक्टूबर में Redmi K90 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro Max शामिल है। Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,560mAh की बैटरी 100 W वायर्ड, 50 W वायरलेस और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





