- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi K90 Ultra में...
प्रौद्योगिकी
Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी, कूलिंग फैन
Tara Tandi
15 Feb 2026 8:03 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का Redmi K90 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi K80 Ultra की जगह ले सकता है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड के इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें मेटल का फ्रेम हो सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Experience More ने बताया है कि मॉडल नंबर - 2604FRK1EC के साथ एक स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आगामी MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। इससे पहले GSMA IMEI के डेटाबेस पर समान मॉडल नंबर के साथ Redmi K90 Ultra को देखा गया था। इस स्मार्टफोन में अधिक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। Redmi K90 Ultra को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Redmi K90 Ultra में 8,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Redmi K90 Ultra में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग में इसका परफॉर्मेंस बढ़ सकता है।
पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में Redmi K90 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro Max शामिल है। Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi K90 Pro Max की 7,560mAh की बैटरी 100 W वायर्ड, 50 W वायरलेस और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





