प्रौद्योगिकी

Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ

Tara Tandi
30 July 2026 8:00 PM IST
Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ
x
नई दिल्ली : Redmi K100 Pro लॉन्च से पहले एक के बाद एक सुर्खियां बटौर रहा है। फोन को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। अब लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में सबसे धमाकेदार 185Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन के लॉन्च से ठीक पहले इसका एक पोस्टर ऑनलाइन लीक हो गया है जिसमें इस बात का खुलासा होता है। इसी के साथ यह अपकमिंग स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस होकर आने वाला है। आइए जानते हैं अपकमिंग Redmi फोन के बारे में अन्य खास बातें।
Redmi K100 Pro के लॉन्च से पहले डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। ChinaJoy event में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है जिसमें इसका ऑफिशियल लुक सामने आने वाला है। फोन के लॉन्च से ठीक पहले इसका पोस्टर (via) सामने आया है जिसमें इसके डिजाइन का भी पता चलता है। फोन चेरी रेड फिनिश में नजर आ रहा है जो कि इसका फ्लैगशिप कलर रहने वाला है। रियर में फोन के अंदर तीन कैमरा नजर आ रहे हैं।
इसमें Bose ट्यून्ड साउंड का भी पता चलता है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ चुका है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। जिसके साथ में कंपनी 16GB तक रैम देने वाली है। अपकमिंग रेडमी फोन ने बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर सिंगल कोर में 3,429 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 10,461 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। साथ में 50W वायरलैस चार्जिंग भी इसमें मिल सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से बैटरी और चार्जिंग की पुष्टि होना अभी बाकी है। इसका कैमरा काफी चर्चा में है।
हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Redmi K100 Pro में 2000 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। इसके साथ में अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर भी मिलने की संभावना है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। इसके अलावा यह वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68, IP69 आदि रेटिंग से लैस किया जा सकता है।
Next Story