- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi K Pad टैबलेट 8.8...
प्रौद्योगिकी
Redmi K Pad टैबलेट 8.8 इंच डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च
Tara Tandi
27 Jun 2025 7:25 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Redmi K Pad को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में 8.8 इंच की 3K LCD स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 700 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Android का पहला 3K सुपर-रिजॉल्यूशन फुल फ्रेम गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। टैबलेट में Dimensity 9400+ SoC प्रोसेसर, एक एक्स्ट्रा-लार्ज लिक्विड-कूल्ड VC सिस्टम और चिप-सेंट्रिक आर्किटेक्चर दिया गया है, जो हीट मैनेजमेंट को बेहतर बनाता है।
कीमत की बात करें तो Redmi K Pad को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2799 युआन (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं इसका टॉप मॉडल 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 4199 युआन (करीब 50,100 रुपये) है। टैबलेट स्प्रूस ग्रीन, स्मोकी पर्पल और डीप ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। फिलहाल यह सिर्फ चीन में उपलब्ध है।
Redmi K Pad में 3008 x 1880 रिजॉल्यूशन, 16:10 रेशियो वाला 8.8-इंच साइज का डिस्प्ले है, जो HDR10, HDR Vivid और Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसमें 372Hz टच सैंपलिंग और 1080Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल हुआ है।
इस टैबलेट में Xiaomi का HyperOS 2 (Android 15 बेस्ड) दिया गया है और यह 8GB और 16GB तक LPDDR5X RAM और 256GB से 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शंस में आता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
साउंड के लिए कंपनी ने इसमें नया “फोर-वॉइस कॉइल सिमेट्रिकल ड्यूल स्पीकर” सिस्टम शामिल है। इसमें ड्यूल X-एक्सिस लीनियर मोटर भी दी गई है। इसके अलावा, Xiaomi का नई थ्री-एंटीना गेमिंग आर्किटेक्चर भी है, जो गेमिंग लैटेंसी को कम करती है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 7500mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि यह Xiaomi का पहला टैबलेट है जिसमें ड्यूल USB-C पोर्ट और बायपास चार्जिंग प्लस फीचर दिया गया है।
TagsRedmi K Pad टैबलेट 8.8 इंच डिस्प्ले7500mAh बैटरी16GB रैम लॉन्चRedmi K Pad tablet launched with 8.8 inch display7500mAh battery16GB RAMजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





