- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Buds 8 Lite हुए...
प्रौद्योगिकी
Redmi Buds 8 Lite हुए लॉन्च, 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Tara Tandi
27 Feb 2026 6:14 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने Redmi Buds 8 Lite को लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स 12.4mm के टाइटेनियम डायफ्राम डाइनेमिक ड्राइवर्स से लैस होकर आते हैं। कंपनी ने इनमें 42dB वाइड फ्रिक्वेंसी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। साथ ही क्लियर कॉल क्वालिटी के लिए डुअल माइक AI नॉइज रिडक्शन फीचर भी है। ये लंबी बैटरी बैकअप के साथ आते हैं और कंपनी ने अनुसार 36 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा कई और खास फीचर्स इनमें मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Redmi Buds 8 Lite Price
Redmi Buds 8 Lite को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इनकी कीमत 139 युआन (लगभग 1900 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट (via) से खरीदा जा सकता है।
Redmi Buds 8 Lite Specifications
Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm के टाइटेनियम डायफ्राम डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं। ये 42dB वाइड फ्रिक्वेंसी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, ये लो फ्रिक्वेंसी साउंड जैसे सबवे का शोर, और एयर कंडीशनर का शोर आदि को काफी कम कर सकते हैं। क्लियर कॉलिंग के लिए इमें डुअल माइक AI नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है। ये 6m/s की स्पीड वाली हवा का शोर भी कम कर सकते हैं।
Redmi Buds 8 Lite में AAC और SBC कोडेक सपोर्ट भी दिया गया है जिससे ये लो-बिटरेट वाली साउंड में भी गुणवत्ता प्रदान कर सकते हैं। इनमें कंपनी ने 36 घंटे तक बैटरी बैकअप होने का दावा किया है जो चार्जिंग केस के साथ मिलाकर है। सिंगल चार्ज में ये 8 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। 10 मिनट के चार्ज में इन्हें 2 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Buds 8 Lite में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है यानी एकसाथ ये दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। यूजर को जेस्चर कंट्रोल भी मिलता है जिसे मॉडिफाई किया जा सकता है। इसी के साथ EQ सेटिंग्स का विकल्प भी मिलता है जिन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.5 ग्राम है। ये डस्ट और वाटर रसिस्टेंस से लैस हैं और IP54 रेट किए गए हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





