प्रौद्योगिकी

Redmi Band 4 लॉन्च: 21 दिनों का बैटरी बैकअप, जानें फीचर्स और कीमत

Tara Tandi
20 Oct 2026 3:43 PM IST
Redmi Band 4 लॉन्च: 21 दिनों का बैटरी बैकअप, जानें फीचर्स और कीमत
x
नई दिल्ली: Redmi Band 4 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टबैंड के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Redmi Band 3 का यह सक्सेसर है जो अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आता है। स्मार्ट बैंड में 2.5D कर्व्ड कवर ग्लास दिया गया है। यह 1.47 इंच के डिस्प्ले से लैस है। स्मार्टबैंड में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। Redmi Band 4 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं। कंपनी के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 21 दिन चल सकता है। जबकि इससे पुराने मॉडल में 18 दिन की बैटरी मिलती है। स्मार्टबैंड में 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Redmi Band 4 को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च (via) किया है। चीन में इसकी कीमत 169 युआन (लगभग 2,400 रुपये) है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है।
Redmi Band 4 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टबैंड के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Redmi Band 3 का यह सक्सेसर है जो अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आता है। स्मार्ट बैंड में 2.5D कर्व्ड कवर ग्लास दिया गया है। यह 1.47 इंच के डिस्प्ले से लैस है। स्मार्टबैंड में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फिटनेस बैंड में मेटल टेक्स्टर वाला फ्रेम दिया गया है। इसमें यूनीबॉडी डिजाइन है।
Redmi Band 4 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं। यह पूरे दिन स्ट्रेस मॉनिटरिंग कर सकता है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर भी है। स्मार्टबैंड ब्लड ऑक्सीजन रीडिंग्स भी दिखाता है। इसके अलावा इसमें स्लीप ट्रैकिंग भी है। यह महिलाओं के लिए भी हेल्थ ट्रैकिंग फीचर से लैस किया गया है। इसमें 50 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिसमें रनिंग, साइकलिंग, टेबल टेनिस आदि शामिल हैं।
Redmi Band 4 में लम्बी बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। कंपनी के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 21 दिन चल सकता है। जबकि इससे पुराने मॉडल में 18 दिन की बैटरी मिलती है। स्मार्टबैंड में 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। अन्य फीचर्स में नोटिफिकेशन, अलार्म, पेमेंट सपोर्ट आदि मिल जाते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसे घरेलू मार्केट में पेश किया है।
Next Story