- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi A7 Pro लॉन्च,...
प्रौद्योगिकी
Redmi A7 Pro लॉन्च, सस्ता स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Tara Tandi
1 March 2026 8:09 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro मार्केट में लॉन्च किया है। फोन में IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें हाई रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, DC डिमिंग जैसे फीचर्स हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Redmi A7 Pro price
Redmi A7 Pro की कीमत Rp 1,699,000 (लगभग 9000 रुपये) है। इसे कंपनी ने इंडोनेशियन मार्केट में लॉन्च किया है। जल्द ही फोन अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध होने की संभावना है। फोन को Black, Mist Blue, Palm Green, और Sunset Orange जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Redmi A7 Pro Specifications
Xiaomi Redmi A7 Pro में 6.9 इंच का बड़ा IPS डिस्प्ले है। फोन में LCD पैनल मिलता है जिसमें 1,600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिस्प्ले में DC डिमिंग, TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसी के साथ यह TÜV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। साथ में 4 जीबी LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस HyperOS 3 पर रन करता है। सिक्योरिटी फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन की मोटाई 8.15mm है और वजन 208g है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





