प्रौद्योगिकी

Redmi A3 Pro स्मार्टफोन, 5160mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेगा इतना कुछ

Tara Tandi
14 Oct 2024 10:50 AM GMT
Redmi A3 Pro स्मार्टफोन, 5160mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेगा इतना कुछ
x
Redmi मोबाइल न्यूज़: Redmi A3X को भारत में ₹6,999 और Redmi A3 को ₹8,999 में बेचा जा रहा है। इस सीरीज के तीसरे मोबाइल फोन Redmi A3 Pro ने भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर ली है। Redmi A3 Pro केन्या की शॉपिंग साइट पर कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ बेहद कम रेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह सस्ता Redmi फोन अब बहुत जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा।
Redmi A3 Pro की कीमत
सबसे पहले अगर इस लो बजट Redmi स्मार्टफोन की कीमत पर नजर डालें तो इस मोबाइल को 10 हजार रुपये से भी कम के बजट में लाया गया है। केन्या में इस फोन का रेट KSh 13,999 (केन्याई शिलिंग) है। यह कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से 9,100 रुपये के करीब है। पूरी संभावना है कि Redmi A3 Pro को भारत में 9 हजार की रेंज में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत Redmi K3 से 500 रुपये ज्यादा रखी जा सकती है।
Redmi A3 Pro स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर: शॉपिंग साइट के अनुसार, Redmi K3 Pro स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। यह 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8GHz से लेकर 2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलने की क्षमता रखता है।
RAM + स्टोरेज: वेबसाइट पर Redmi A3 Pro स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ लिस्टेड है। फोन में 4GB एक्सपेंडेबल रैम तकनीक भी है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB रैम (4+4) की ताकत देती है। वहीं, इस सस्ते Redmi स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज मिलती है।
डिस्प्ले: Redmi A3 Pro स्मार्टफोन में 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह एक 'U' शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो LCD पैनल पर बना है। वेबसाइट लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि इस फोन की स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Redmi A3 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसे कुछ हद तक इसी सीरीज के Redmi A3 और A3X की तरह सर्कुलर डिजाइन पर बनाया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी AI लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फिलहाल फ्रंट कैमरे की जानकारी सामने नहीं आई है।
बैटरी: Redmi A3 Pro पावर बैकअप के लिए 5,160mAh की बैटरी सपोर्ट करता है। लिस्टिंग में फोन में मौजूद चार्जिंग तकनीक की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि मोबाइल में कम से कम 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
अन्य फीचर्स: Redmi A3 Pro में सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए फेस आईडी फीचर के साथ साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी देखा जा सकता है।
नोट: Redmi A3 Pro को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में केन्या की शॉपिंग साइट पर हुई इस लिस्टिंग को पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता है। ब्रांड की ओर से जानकारी मिलते ही इस खबर को भी अपडेट कर दिया जाएगा।
Next Story