प्रौद्योगिकी

Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन

Tara Tandi
25 Sept 2026 8:05 PM IST
Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
x
नई दिल्ली: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi 17C 5G को डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
देश में Redmi 17C 5G को 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Redmi ने इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इस पोस्ट में Redmi 17C 5G का रियर डिजाइन भी दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ उठा हुए रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स में दिख रहा है। Redmi 17C 5G के इंटरनेशनल वेरिएंट के लिए भी कलर्स के समान विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है।
पिछले महीने Redmi 17C 5G को सिंगापुर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए Brown, Purple और Black कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Redmi 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Redmi K100 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,200 x 2,608 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है
Next Story