- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi 17 5G की सेल...
प्रौद्योगिकी
Redmi 17 5G की सेल शुरू,50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
Tara Tandi
10 Sept 2026 6:59 PM IST

x
नई दिल्ली: Xiaomi ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में Redmi 17 5G लॉन्च किया था, जिसकी सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन 7,900mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिपसेट दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi 17 5G Price
Redmi 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। आज से इस स्मार्टफोन बिक्री शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू हो गई है।
Redmi 17 5G Features & Specifications
Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HBM ब्राइटनेस 825 निट्स है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 170.12 मिमी, चौड़ाई 78.42 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 232 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है। यह फोन धूल, पानी और गिरने से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन वर्चुअल प्रोक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS2.2 स्टोरेज दी गई है। रैम 16GB तक बढ़ाई जा सकती है, वहीं इंटरनल स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बो चार्ज और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई, एफएम रेडियो, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है।
Next Story





