प्रौद्योगिकी

भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगा Redmi 13 5G स्‍मार्टफोन मिलेगी 5000mAh बैटरी

Tara Tandi
23 April 2024 8:53 AM GMT
भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगा Redmi 13 5G स्‍मार्टफोन मिलेगी 5000mAh बैटरी
x
मोबाइल न्यूज़ : Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi एक के बाद एक डिवाइस लॉन्च कर रहा है। ब्रांड ने पिछले साल चीन में Redmi 13C और Redmi 13C 5G स्मार्टफोन पेश किए थे। अब कहा जा रहा है कि कंपनी Redmi 13 5G पर काम कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में अलग-अलग मार्केट के लिए आने वाले Redmi फोन के मॉडल नंबर का खुलासा किया गया था। अब चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक लीक से Redmi 13 5G की बैटरी साइज और चार्जिंग क्षमताओं का पता चला है।
'Experience More' नाम के एक Weibo यूजर का कहना है कि आने वाला Redmi फोन 'Snapdragon 4 Gen 2' प्रोसेसर से लैस होगा। डिवाइस में 5000 mAh की बैटरी होगी, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। याद रहे कि पिछले साल आए Redmi 12 5G में भी यही बैटरी दी गई थी, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।Redmi 13 5G का इंटरनल कोड N19 है। इसे Breeze कोडनेम बताया जा रहा है। मॉडल नंबर 2406ERN9CC नए रेडमी फोन के चीनी वेरिएंट से जुड़ा हो सकता है। Gizmochina के मुताबिक, इसके भारतीय एडिशन का मॉडल नंबर 2406ERN9CI होगा। मॉडल नंबर- 24066PC95I नाम का एक और फोन भी भारत आ सकता है, जो Poco का डिवाइस हो सकता है।
इसे Poco M7 5G कहा जा रहा है। दोनों ही फोन Android 14 OS पर चलेंगे, जिसमें कंपनी के अपने UI की एक लेयर होगी। हालांकि, पिछले साल आए Redmi 12 5G के स्पेक्स पर नजर डालें तो उसमें 6.79 इंच का IPS LCD डिस्प्ले था। यह 90Hz रिफ्रेश रेट वाले फुल HD+ डिस्प्ले से लैस था। जैसा कि हमने बताया, उस फोन में भी 'स्नैपड्रैगन 4 जेन 2' प्रोसेसर था। इसमें 8GB तक रैम भी थी।
Next Story