प्रौद्योगिकी

Realme के सस्ते स्मार्टवॉच ने दी बाजार में दस्तक,ऑक्सीजन लेवल माप सकेंगे और...

jantaserishta.com
10 March 2022 3:34 PM IST
Realme के सस्ते स्मार्टवॉच ने दी बाजार में दस्तक,ऑक्सीजन लेवल माप सकेंगे और...
x

नई दिल्ली: Realme TechLife Watch S100 और TechLife Buds N100 भारत में लॉन्च हो गए हैं. दोनों ही प्रोडक्ट्स गुरुवार को लॉन्च हुए हैं. कंपनी ने इन्हें Realme 9 5G सीरीज के साथ ही लॉन्च किया है.

TechLife Watch S100 कलर डिस्प्ले, वाटर रेसिस्टेंट बिल्ड और 12 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है. वहीं Buds N100 की बात करें तो यह नेकबैंड स्टाइल के ईयरबड्स हैं, जो 17 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स.
रियलमी का यह प्रोडक्ट 2,499 रुपये में आता है. हालांकि, कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स इसे सिर्फ 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं TechLife Buds N100 की बात करें तो यह 1299 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसे आप Flipkart, Realme.com और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.
रियलमी वॉच में आपको 1.69-inch (240x280 pixels) की कलर स्क्रीन मिलती है, जो 530 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग मिलती है. कंपनी की मानें तो यह स्मार्टवॉच स्किन टेम्परेचर मेजर और SpO2 के साथ आती है.
रियलमी ने इस वॉच में वेदर फोरकास्ट, म्यूजिक कंट्रोल, फाइंड माय फोन और कैमरा एक्सेस जैसे फीचर दिए हैं. यानी आप इस वॉच से फोन का कैमरा यूज कर सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को अलार्म, स्टॉप वॉच, टाइमर और फ्लैश लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
कंपनी की मानें तो वॉच 110 से ज्यादा वॉच फेस सपोर्ट के साथ आती है. इसमें 24 स्पोर्ट मोड्स मिलते हैं. वॉच IP68 सर्टिफाइड है और इसे 1.5 मीटर तक पानी में इस्तेमाल किया जा सकता है. स्मार्टवॉच को पावर देने के लिए 260mAh की बैटरी दी गई है, जो 12 दिनों तक सिंगल चार्ज में इस्तेमाल की जा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story