प्रौद्योगिकी

Realme का बड़ा धमाका, भारत में लॉन्च हुआ सस्ता फ्रिज

jantaserishta.com
12 May 2022 4:03 PM IST
Realme का बड़ा धमाका, भारत में लॉन्च हुआ सस्ता फ्रिज
x



नई दिल्ली: Realme ने हाल ही में Air Conditioners (AC) और Washing Machines को भारत में पेश किया था. अब ये पोर्टफोलियो को और बढ़ा रहा है. Realme ने देश में सिंगल और डबल डोर रेफ्रिजरेटर को पेश किया है.

Realme ने इन फ्रिज को सिंगल और डबल वैरिएंट में लॉन्च किया है. दोनों ही वैरिएंट्स मल्टीपल स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ आते हैं. सिंगल डोर वैरिएंट को 195L और 215L के साथ 2-स्टार और 3-स्टार रेटिंग ऑप्शन में पेश किया गया है.
जबकि डबल डोर वैरिएंट को 260L, 280L, 308L और 338L कैपिसिटी के साथ पेश किया गया है. इसे ब्लैक यूनिग्लास और प्रीमियम फिनिश में उतारा गया है. दोनों वैरिएंट्स में कॉपर कैपिलरीज दिया गया है जिससे फ्रीजर का टेम्परेचर लगभग -23 डिग्री तक डाउन हो सकता है. ये स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन ऑफर करता है.
ये फ्रिज Cooling Control Knob को भी सपोर्ट करते हैं. इससे बाहर के टेम्परेचर को देखते हुए अंदर के टेम्परेचर को कंट्रोल किया जाता है. सिंगल डोर में लार्ज 12L वेजिटेबल स्टोरेज दिया गया है. ये स्पिल-प्रूफ ग्लास शेल्व्स के साथ आते हैं.
डबल डोर मॉडल में Ice Twister and Collector का सपोर्ट दिया गया है. ये 360-डिग्री यूनिफॉर्म कूलिंग को सपोर्ट करता है. इसमें डेडिकेटेड स्टोरेज स्पेस और एक्सेसरीज दिया गया है. इसमें स्मार्ट deodorizer दिया गया है जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इससे फ्रिज के अंदर बदबू नहीं आती है.
नए रियलमी फ्रिज में R600A का भी सपोर्ट दिया गया है. ये इको-फ्रेंडली है और कम एनर्जी कंज्यूम करता है.
Realme रेफ्रिजरेटर को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. हालांकि, ऑफर के तौर पर इन फ्रिज को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. सभी मॉडल्स को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story