प्रौद्योगिकी

Realme TechLife Watch R100 लॉन्च, आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानें

jantaserishta.com
23 Jun 2022 4:08 PM IST
Realme TechLife Watch R100 लॉन्च, आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: रियलमी ने बजट सेगमेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है. बेहतरीन डिजाइन वाली इस वॉच में आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने अफोर्डेबल बजट वाली Realme TechLife Watch R100 लॉन्च की है. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, 1.32-inch का डिस्प्ले और एलुमिनियम बेजल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

वॉच में माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है. कंपनी की मानें तो इस वॉच को सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. वॉच कई हेल्थ संबंधी फीचर्स और ऑल डे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आती है.
इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग का फीचर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसमें लगभग सभी ऐप्स का नोटिफिकेशन मिलेगा. वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है.
रियलमी ने इस वॉच को 3,499 रुपये में लॉन्च किया है. ब्रांड की मानें तो यह वॉच का स्पेशल प्राइस है. इसकी सेल 28 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
इसे आप Realme.com, Flipkart.com और दूसरे रिटेलर्स से खरीद सकते हैं. कंपनी ने इसे ब्लैक और ग्रे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. आधिकारिक वेबसाइट पर यह वॉच 3,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है.
Realme TechLife Watch R100 में 1.32-inch का राउंड डिस्प्ले मिलात है, जो 360x360 पिक्सल रेज्योलूशन का है. इसमें 450 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस, एलुमिनियम बेजल और सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है.
इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. वॉच में इन-बिल्ट एक्सिलरेसन सेंसर और यूनिक एल्गोरिद्म दिया गया है. इसमें एक AI रनिंग पार्टनर मोड और ऑटोमेटिक रनिंग रिकग्निशन फीचर मिलता है.
वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2, स्ट्रेस मॉनिटरिंग समेत कई फीचर्स मिलते हैं. वॉच फेस चेंग करने से लेकर हेल्थ डेटा एक्सेस करने तक के लिए आपको Realme Wear ऐप की जरूरत होगी.
इसमें कॉल, एसएमएस और थर्ड पार्टी ऐप्स के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे. इसके अलावा आप कैमरा, कॉल और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकेंगे. इसमें 380mAh की बैटरी लगी है, जो 7 दिनों तक चल सकती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story