प्रौद्योगिकी

10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च

Tara Tandi
16 Feb 2026 5:47 PM IST
10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च
x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme की ओर से हाल ही में Realme P4 Power को मार्केट में लॉन्च किया गया था। कंपनी का यह फोन सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। Realme P4 Power में 10001mAh की बैटरी मिलती है जो सेग्मेंट के अन्य किसी फोन में नहीं मिलती है। अब कंपनी इसी फोन को चीनी मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन का मॉनिकर बदलने वाला है। यह फोन चीनी मार्केट में Realme Power के नाम से पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा Realme का यह नया फोन।
Realme Power फोन चीनी मार्केट में लॉन्च होने वाला कंपनी का नया डिवाइस होगा। यह विशाल बैटरी के साथ आ सकता है। फोन को TENAA लिस्टिंग में स्पॉट (via) किया गया है जिसका मॉडल नम्बर RMX5166 मेंशन है। कथित Realme Power के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लिस्टिंग के माध्यम से सामने आ गए हैं। Realme Power में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन में 2800 × 1280 रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट होगा।
Realme Power में ऑक्टाकोर Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर बताया गया है। साथ में 16GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कैमरा के लिए रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। सेल्फी कैमरा के डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। फोन में 9,750mAh बैटरी बताई गई है। मार्केट में कंपनी इसे 10000mAh के साथ प्रोमोट कर सकती है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी बताई गई है। फोन में IR ब्लास्टर का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन के डाइमेंशन 162.26 x 76.15 x 9.08mm बताए गए हैं। इससे पता चलता है कि इसकी मोटाई 9.08mm होगी। डिवाइस का वजन 219 ग्राम बताया गया है। फोन को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से इसे सर्टिफिकेशंस प्राप्त हो रहे हैं, डिवाइस बहुत जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Next Story