- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme P4s 5G हुआ 50MP...
प्रौद्योगिकी
Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Tara Tandi
26 Aug 2026 5:21 PM IST

x
नई दिल्ली: Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ हाइपर विजन+ एआई चिप दिया गया है। P4s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Realme के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Realme P4s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme P4s 5G Price
Realme P4s 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 की कीमत है। यह फोन टाइटेनियम ग्रे और इलेक्ट्रिक सियान कलर में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए 3 सितंबर से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिल सकता है।
Realme P4s 5G Features & Specifications
Realme P4s 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ हाइपर विजन+ एआई चिप दिया गया है। P4s 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69, IP68, IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं कूलिंग के लिए 7000mm2 वीसी कूलिंग और एआई गेमिंग पार्टनर के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो P4s 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और जीपीएस शामिल हैं। Realme के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी सिर्फ 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।
Next Story





