प्रौद्योगिकी

Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस

Tara Tandi
27 Feb 2026 7:03 PM IST
Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस
x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के नए स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह Realme P4 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
भारत में Realme P4 Lite का प्राइस
इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये और 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 11,999 रुपये का है। Realme ने शुरुआती ऑफर के तौर पर 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये के कूपन की पेशकश की है। Realme P4 Lite की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Beach Gold, Sea Blue और Obsidian Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Realme P4 Lite के स्पेसिफिकेशंस
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट और Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme P4 Lite में f/2.2 अपार्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 1080p/30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और Galileo के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Realme P4 Lite की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.20 x 76.60 x 7.94 mm और भार लगभग 201 ग्राम का है।
Next Story