प्रौद्योगिकी

Realme P4 5G भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Tara Tandi
24 Aug 2025 2:01 PM IST
Realme P4 5G भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 5G लॉन्च कर दिया है। P4 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चलती है। यहां हम आपको Realme P4 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme P4 5G Price
Realme P4 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये, 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक ऑफर में 2,500 रुपये डिस्काउंट और 1,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे शुरू होगी।
Realme P4 5G Specifications
Realme P4 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। P4 5G में Arm®Mali-G615 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर,एंबिएंट लाइट सेंसर, कलर टेंप्रेचर सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, रियर इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो P4 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन स्टील ग्रे, इंजन ब्लू और फॉर्ज रेड में उपलब्ध है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.34 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और वजन 185 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।
Next Story