प्रौद्योगिकी

Realme P2 Pro ,5200mAh की बड़ी बैटरी धांसू फीचर्स ,जानिए कीमत

Tara Tandi
13 Sept 2024 4:28 PM IST
Realme P2 Pro ,5200mAh की बड़ी बैटरी धांसू फीचर्स ,जानिए कीमत
x
Realme P2 Pro मोबाइल न्यूज़ : Realme ने अपनी P सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। फोन में GT गेमिंग मोड, IP65 रेटिंग, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7S Gen 2 चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में रेन वाटर टच भी मिलता है। तो चलिए अब आपको फोन के फीचर्स, कीमत और सेल ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं:
Realme P2 Pro की भारत में कीमत, सेल की
तारीख और ऑफर्स
फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। 12GB + 256GB मॉडल को 24,999 रुपये और 12GB + 512GB स्मार्टफोन को 27,999 रुपये में पेश किया गया है। Realme इस फोन पर 2,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। हैंडसेट पैरट ग्रीन और ईगल ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिस्काउंट के बाद आप बेस वेरिएंट को सिर्फ 19,000 रुपये में खरीद पाएंगे। Realme की अर्ली बर्ड सेल 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच Flipkart, Realme वेबसाइट और Realme ऐप के ज़रिए शुरू होगी।
Realme P2 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इस Realme फोन में 6.7 इंच का FHD+ कर्व्ड Samsung AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस है। फोन को पावर देने का काम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7S जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 GPU है। इस चिपसेट को 8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट Android 14-आधारित Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर चलता है।
Realme P2 Pro में 50MP LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा शूटर है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3D VC कूलिंग सिस्टम, गेमिंग के लिए GT मोड और प्रीमियम परफॉर्मेंस के लिए 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोन में रेन वाटर टच भी मिलता है।
Next Story