- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme Narzo Power 5G...
प्रौद्योगिकी
Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
Tara Tandi
27 Feb 2026 6:09 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की मुख्य विशेषता 10,001 mAh की बैटरी है। हाल ही में Realme P4 Power 5G को भी बैटरी के समान कैपेसिटी के साथ लॉन्च किया गया था। Realme Narzo Power 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया जाएगा।
कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि Realme Narzo Power 5G को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Realme ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। Realme Narzo Power 5G की बड़ी विशेषता इसमें 10,001 mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 38 दिनों का स्टैंडबाय, 185 घंटों से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक, 32 घंटों से अधिक का YouTube वीडियो प्लेबैक और 72 घंटों से अधिक की कॉलिंग उपलब्ध कराएगा। इसकी बैटरी 27 W वायर्ड चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके केवल 36 मिनटों में लगभग 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। Realme Narzo Power 5G को Titan Silver और Titan Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra होगा। इसके साथ HyperVision Plus AI चिप दिया जाएगा। Realme Narzo Power 5G में 6.78 इंच HyperGlow 4D कर्व प्लस डिस्प्ले 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी ने इसे 10,001 mAh की बैटरी के साथ देश का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बताया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा।
Realme Narzo Power 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion, AI Always-On HDR, AI Smart Reply, AI StyleMe और AI Edit Genie जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए तीन वर्ष के Android अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इस सप्ताह की शुरुआत में Realme P4 Lite की भारत में बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





