- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा, 6000mAh...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 80x 5G लॉन्च
Tara Tandi
9 April 2025 2:40 PM IST

x
Realme Narzo 80x 5G टेक न्यूज़ : Realme ने आज Realme Narzo 80 Pro 5G के साथ Realme Narzo 80x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन किफायती कीमतों पर फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स प्रदान करता है। Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Narzo 80x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme Narzo 80x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme Narzo 80x 5G Price
Realme Narzo 80x 5G के 6+128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये (500 रुपये ऑफर और 1500 रुपये कूपन ऑफर के बाद 11,999 रुपये) और 8+128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये (500 रुपये ऑफर और 1500 रुपये कूपन ऑफर के बाद 12,999 रुपये) है। लिमिटेड पीरियड सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी। यह फोन डीप ऑशियन और सनलाइट गोल्ड कलर ऑप्शन में रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है।
Realme Narzo 80x 5G Specifications
Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के लिए Narzo 80x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OMNIVISION OV50D कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/4.5 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सुपर लीनियर स्पीकर वाले इस फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD 810H ग्रेड से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Tags50MP कैमरा6000mAh बैटरीRealme Narzo 80x 5G लॉन्च50MP camera6000mAh batteryRealme Narzo 80x 5G launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





