- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 6000mAh बैटरी, 32MP...
प्रौद्योगिकी
6000mAh बैटरी, 32MP कैमरा से लैस Realme Narzo 80 Lite भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
Tara Tandi
17 Jun 2025 5:41 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme ने आज 16 जून को भारतीय बाजार में Realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Narzo 80 Lite में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme Narzo 80 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme Narzo 80 Lite 5G Price
Realme Narzo 80 Lite 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। ग्राहक इन वेरिएंट पर 500 रुपये और 700 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। यह फोन क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 23 जून से ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Realme Narzo 80 Lite 5G Features, Specifications
Realme Narzo 80 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 50/60/90/120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंगरेट और 625 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB/6GB LPDDR4x रैम और 64GB/128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है और Google Gemini इंटीग्रेशन प्रदान करता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप के लिए Narzo 80 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल का GC32E2 प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन AI सपोर्टेड इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स जैसे AI क्लियर फेस से भी लैस है। Narzo 80 Lite 5G में 15W वायर्ड और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.6 मिमी,चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Tags6000mAh बैटरी32MP कैमरालैस Realme Narzo 80 Liteभारत लॉन्चRealme Narzo 80 Lite launched in India with 6000mAh battery and 32MP cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





