- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme Narzo 80 Lite...
प्रौद्योगिकी
Realme Narzo 80 Lite आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत
Tara Tandi
17 Jun 2025 7:36 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Realme आज 16 जून को भारत में Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च करने वाला है। Narzo 80 Lite 5G में एंट्री लेवल फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि सटीक स्पेसिफिकेशन अभी भी सामने नहीं आए हैं, लेकिन काफी जानकारी पहले ही पता चल चुकी है। आगामी फोन की बैटरी, कलर ऑप्शन, डिजाइन, रैम और स्टोरेज वेरिएंट और अनुमानित कीमत का पता चल चुका है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं और Realme Narzo 80 Lite 5G पर नजर सकते हैं, यहां लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
Realme Narzo 80 Lite Price
Realme ने टीजर जारी किया था कि आगामी Realme Narzo 80 Lite 5G की कीमत भारत में 10 हजार रुपये से कम होगी। इस प्रकार यह एक बजट-सेगमेंट स्मार्टफोन होने की उम्मीद है और देश में Poco C75 और Redmi A4 5G को टक्कर दे सकता है।
Realme Narzo 80 Lite Specifications (Expected)
Amazon की माइक्रोसाइट के अनुसार, Realme Narzo 80 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। ऐसा दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज होने पर 15.7 घंटे तक यूट्यूब बैक या 46.6 घंटे तक कॉलिंग का समय प्रदान करेगी। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर का सपोर्ट कर सकता है। प्रमोशन मैटेरियल से पता चला है कि आगामी Realme स्मार्टफोन में एक रेकटेंगुलर शेप के मॉड्यूल के अंदर एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले, स्लिम बेजेल्स और फ्रंट कैमरा के लिए एक सेंटर्ड होल-पंच कटआउट हो सकता है। Narzo 80 Lite 5G के राइट स्पाइन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस फोन में HD+ रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। आगामी फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन जैसे कि 4GB + 128GB और 6GB + 128GB में आएगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.94 मिमी है। ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस होगा। टीजर से पुष्टि हुई है कि इसके अलावा Narzo 80 Lite 5G को क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जा सकता है।
TagsRealme Narzo 80 Liteभारत लॉन्चअनुमानित कीमतIndia launchexpected priceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





