- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 6000mAh बैटरी और 32MP...
प्रौद्योगिकी
6000mAh बैटरी और 32MP कैमरा के साथ Realme NARZO 80 Lite 5G ने भारत में मारी एंट्री
Tara Tandi
17 Jun 2025 11:24 AM IST

x
Realme टेक न्यूज़: Realme ने भारतीय मोबाइल बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Realme NARZO 80 Lite है। इस हैंडसेट में भी कई दमदार फीचर्स, 6000mAh की बैटरी और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। इसमें 12GB तक वर्चुअल रैम मिलेगी।Realme NARZO 80 Lite 5G की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है। इस हैंडसेट को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 700 रुपये तक की छूट मिलेगी।Realme NARZO 80 Lite के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10499 रुपये है और 500 रुपये की छूट के बाद कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी।Realme NARZO 80 Lite के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। इस पर 700 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10,799 रुपये हो जाएगी। इस हैंडसेट की बिक्री 20 जून से शुरू होगी।
Realme NARZO 80 Lite के स्पेसिफिकेशन
Realme NARZO 80 Lite हैंडसेट में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है। यहां 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस Realme हैंडसेट की पीक ब्राइटनेस 625 Nits है।
Realme NARZO 80 Lite का प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Realme NARZO 80 Lite के इस हैंडसेट में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसमें 4GB/6GB LPDDR4x RAM के ऑप्शन हैं। इसमें आप 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 3.0 के साथ Realme UI 16 पर काम करेगा।
Realme NARZO 80 Lite का कैमरा
Realme NARZO 80 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा सेंसर GALAXYCORE GC32E2 सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।
Realme NARZO 80 Lite की बैटरी और चार्जर
Realme NARZO 80 Lite में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है।
Tags6000mAh बैटरी32MP कैमराRealme NARZO 80 Lite 5Gभारत मारी एंट्री6000mAh battery32MP cameraentry in Indiaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





