- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme बंद कर रहा...
प्रौद्योगिकी
Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम
Tara Tandi
17 July 2026 11:55 AM IST

x
नई दिल्ली : चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme अब दुनिया के सबसे आबादी वाले देश यानी कि चीन के मार्केट से हटकर ग्लोबल मार्केट पर फोकस करने वाला है। हाल ही में पता चला था OnePlus अमेरिका और यूरोप में इसी हफ्ते से अपना कामकाज बंद कर कर रहा है। अब यह खबर आना कि रियलमी चीन से अपना कामकाज रोक रहा है तो यह बहुत हैरान करने वाली है। वीबो पर एक पोस्ट में Realme के शेन की (Shen Qi) ने ने बताया है कि Realme चीन में अपने कामकाज को कुछ समय के लिए रोक देगा और विदेशी मार्केट पर फोकस करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यूरोप पर करेगा फोकस
रिपोर्ट के अनुसार, Realme पहले से ही यूरोप के कुछ हिस्सों में अपने स्मार्टफोन बेच रहा है और आगे भी इसी पर फोकस किया जाएगा। पेरेंट कंपनी ओप्पो यूरोप के नॉर्डिक रीजन में Realme पर फोकस कर रही है। इस रीजन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं।
नए ब्रांड के लिए फोकस
शेन की (Shen Qi) ने एक नए ब्रांड के लिए फोकस करना सीखना, अनगिनत विकल्पों के बीच एक दिशा में चुनकर आगे बढ़ना हिम्मत का काम है। आज ईमानदारी से बताया जा रहा है कि रियलमी चीनी बाजार में कुछ समय के लिए रुकने का फैसला कर रहा है। यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया है। भविष्य में हम अपने रिसोर्स विदेशी बाजारों को बढ़ाने, परफॉर्मेंस और गेमिंग पर फोकस करने और दुनिया तक नई टेक्नोलॉजी पहुंचाने में लगाएंगे।
मौजूदा ग्राहकों को मिलता रहेगा अपडेट
की (Shen Qi) ने यह भी सुनिश्चित किया है कि चीन में मौजूद सभी रियलमी यूजर्स को निश्चिंत रहने की जरूरत है। ओप्पो की आधिकारिक टीम मौजूदा Realme मॉडल्स की बिक्री और बिक्री के बाद की वारंटी का काम संभालेगी। वहीं सिस्टम अपडेट की बात करें तो ColorOS की नेक्स्ट जेनरेशन के रिलीज होने के बाद realme यूजर्स अपडेट का नोटिफिकेशन मिलने पर ColorOS सिस्टम पर अपडेट कर सकेंगे। कंपनी अपनी ग्राहकों के सभी अधिकारों की सुरक्षा करेगी।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





