- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme GT 9 Pro में हो...
प्रौद्योगिकी
Realme GT 9 Pro में हो सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Tara Tandi
27 Feb 2026 6:49 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 9 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में Realme GT 9 और Realme GT 9 Pro शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष पेश की गई Realme GT 8 सीरीज की जगह ले सकती है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और Realme GT 9 Pro में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हो सकते हैं। इस वर्ष बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने महंगे स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा दे सकते हैं। इनमें आगामी Oppo Find X9s, Oppo Find X10 Pro और Vivo X300 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में अपग्रेड हो सकता है।
Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच QHD+ (1,440 x 3,136 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में समान डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशंस हैं। Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme GT 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इस सीरीज के Realme GT 8 का प्राइमरी कैमरा समान है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 30 fps पर 8K रिजॉल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





