- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme GT 7 को इस दिन...
प्रौद्योगिकी
Realme GT 7 को इस दिन करेगी लांच, 7000mAh की दमदार बैटरी, 120W बैटरी का सपोर्ट
Ashish verma
12 May 2025 5:15 PM IST

x
ऐसा पहली बार होगा जब किसी जीटी फोन को इतनी बड़ी बैटरी और चार्जिंग क्षमता से पैक किया जाएगा।
Technology प्रौद्योगिकी: रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन के फीचर्स अब कंफर्म होने लगे हैं। कंपनी ने बताया है कि 27 मई को लॉन्च होने जा रहे नए जीटी फोन में 7000mAh की बैटरी होगी। यह फोन 120W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह पहली बार होगा जब कोई जीटी फोन इतनी बड़ी बैटरी और चार्जिंग क्षमता से लैसRealme GT 7 में होगी 7000mAh की बैटरी, 120W बैटरी का सपोर्ट, इस दिन हो रहा है लॉन्च होगा। आमतौर पर मोबाइल कंपनियों द्वारा बड़ी बैटरी से लैस स्मार्टफोन की चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है। उदाहरण के लिए, 7000mAh बैटरी वाले फोन अभी 80W की चार्जिंग स्पीड दे रहे हैं। रियलमी ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए 120W की चार्जिंग स्पीड देने का वादा किया है।
10 हजार mAh बैटरी वाला फोन
हाल ही में रियलमी ने अपना कॉन्सेप्ट फोन भी दिखाया था। इसमें 10 हजार mAh की बैटरी है, जो 320W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे पता चलता है कि कंपनी बैटरी के स्तर पर बड़े इनोवेशन कर रही है। कॉन्सेप्ट फोन में 10 हजार mAh की बैटरी देने के लिए रियलमी ने फोन के आर्किटेक्चर में भी बदलाव किया है। रियलमी जीटी 7 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस महज 40 मिनट में 100 फीसदी फुल हो जाएगी। 27 मई को कंपनी GT 7 और GT 7T मॉडल भी लॉन्च करने जा रही है। आने वाले फोन को रियलमी डॉट कॉम के अलावा अमेजन और रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।
रियलमी जीटी 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन
रियलमी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि जीटी 7 इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन होगा, जो 120 फ्रेम प्रति सेकंड तक की स्पीड से लगातार 6 घंटे तक स्टेबल गेमिंग करने की सुविधा देगा। डिवाइस को PUBG मेकर क्राफ्टन के साथ मिलकर टेस्ट भी किया गया है। पहले गीकबेंच लिस्टिंग का हवाला देते हुए कहा गया था कि फोन में मीडियाटेक का डाइमेंशन चिपसेट होगा, लेकिन अब इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की पुष्टि हो गई है। कहा जा रहा है कि फोन में 8 जीबी रैम दी जाएगी। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर चल सकता है।
कुछ दिन पहले ही कंपनी ने बताया था कि वह रियलमी जीटी 7 प्रो में सबसे तेज प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 एलीट देने जा रही है। यह GT फोन इंडस्ट्री का पहला फोन होगा जिसमें ग्राफीन कवर आइससेंस डिजाइन होगा। फोन में कई AI फीचर्स भी दिए जाएंगे, लेकिन इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
TagsRealme GT 7Realme GT 7 PriceRealme GT 7 SpecificationsRealme GT 7 BatteryRealme GT 7 की कीमतRealme GT 7 के स्पेसिफिकेशनRealme GT 7 की बैटरीJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta.comToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperJantasamachar newssamacharHindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारजनताjantaहिंन्दी समाचार
Next Story





