- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme GT 7 Pro ग्लोबल...
प्रौद्योगिकी
Realme GT 7 Pro ग्लोबल लॉन्च होने को तैयार 700mAh बैटरी
Tara Tandi
18 Nov 2024 7:58 PM IST

x
Realme GT 7 Pro मोबाइल न्यूज़ : Realme GT 7 Pro को कंपनी ने चीन में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। फोन काफी चर्चा में रहा है। इसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला सबसे अफॉर्डेबल फोन भी कहा गया। फोन अब 26 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। लेकिन लॉन्च से पहले यह इसकी बैटरी क्षमता को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गया है। Realme GT 7 Pro की बैटरी इसका खास फीचर है। लेकिन ग्लोबल वर्जन में कंपनी इसकी बैटरी क्षमता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
Realme GT 7 Pro का ग्लोबल वर्जन लॉन्च के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले खुलासा हुआ है कि ग्लोबल मॉडल में कम कैपिसिटी की बैटरी मिलेगी। फोन Amazon पर रिलीज होगा। आपको बता दें इस फोन की बैटरी इसका खास फीचर है। कंपनी ने चाइनीज मॉडल में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी है। लेकिन ग्लोबल वेरिएंट में यह काफी कम होगी। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल वेरिएंट में सिर्फ 5800mAh की ही बैटरी मिलेगी। चाईनीज मॉडल से यह 700mAh कम होगी। फास्ट चार्जिंग की जहां तक बात है उसमें कोई बदलाव नहीं है। ग्लोबल वेरिएंट में भी 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। हालांकि इससे पहले भी ऐसा देखने को मिल चुका है। यह पहला फोन नहीं है जिसके ग्लोबल वर्जन में किसी कंपनी ने बैटरी क्षमता को घटाया है। iQOO 13 में ऐसा ही देखने को मिल चुका है। चाइनीज वेरिएंट मं फोन 6150 एमएएच बैटरी के साथ आता है जबकि भारतीय वेरिएंट में फोन 6000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का OLED प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लगा है। यह 12 जीबी और 16 जीबी रैम ऑप्शन में आता है और 1 टीबी तक स्टोरेज ऑफर करता है। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 3एक्स ऑप्टिकल जूम और 120एक्स हाइब्रिड जूम के साथ 50 एमपी का टेलिफोटो कैमरा है। तीसरे कैमरे के रूप में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 120 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
TagsRealme GT 7 Pro ग्लोबल लॉन्च700mAh बैटरीRealme GT 7 Pro global launch700mAh battery जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





