- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme का C73 5G अगले...
प्रौद्योगिकी
Realme का C73 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Tara Tandi
1 Jun 2025 12:53 PM IST

x
Realme C73 5G टेक न्यूज़: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का C73 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। C73 5G की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट शुरू हो गई है।
Realme ने बताया है कि C73 5G को 2 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसे 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 4 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। C73 5G को पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
C73 5G के स्पेसिफिकेशंस
इसका डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। C73 5G में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट है। C73 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme का दावा है कि इसकी बैटरी लगभग 46.4 घंटे की कॉलिंग, 15.7 घंटे की YouTube स्ट्रीमिंग और 13.3 घंटे की गेमिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी थिकनेस केवल 7.94 mm की है। इसमें ऑडियो के लिए 300 प्रतिशत अधिक आउटपुट के साथ अल्ट्रा-वॉल्यूम मोड दिया गया है।
हाल ही में Realme ने GT 7 और GT 7T को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की नई GT सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स की 7,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के साथ GT 7 Dream Edition को भी पेश किया था। GT 7 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये, 12 GB RAM + 256 GB का 42,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB वाले वेरिएंट का 46,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को IceSense Blue और IceSense Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। GT 7T के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 37,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 41,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को IceSense Blue, Racing Yellow और IceSense Black कलर्स में खरीदा जा सकता है।
TagsRealme C73 5Gअगले सप्ताहभारत लॉन्च6000mAh बैटरीIndia launch next week000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





