- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme 16, 16 Pro,...
प्रौद्योगिकी
Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
Tara Tandi
26 Jun 2026 7:04 PM IST

x
नई दिल्ली: realme ने अपने स्मार्टफोन के दाम एक फिर से बढ़ा दिए हैं। दुनियाभर में मैमोरी चिप की शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन कंपनियां अपने मोबाइल डिवाइसेज के दाम लगातार बढ़ा रही हैं। इसमें Oppo, Vivo, OnePlus जैसे ब्रांड्स भी शामिल हैं जिनके स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों में कई हजार रुपये तक महंगे हो चुके हैं। रियलमी ने अपने लेटेस्ट Realme 16 सीरीज के मॉडल्स को भारत में महंगा कर दिया है। इसमें Realme 16, Realme 16 Pro, और Realme 16 Pro+ शामिल है। आइए जानते हैं सीरीज के कौन स्मार्टफोन की कितनी बढ़ गई कीमत।
Realme 16 Pro
Realme 16 Pro को कंपनी ने 1 हजार रुपये महंगा कर दिया है। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट पहले 36,999 रुपये में आता था जो अब 39,999 रुपये में मिलेगा। इसी तरह फोन का 8GB+256GB वेरिएंट पहले 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया था जो कि अब 40,999 रुपये में मिलेगा। फोन का टॉप 12GB+256GB वेरिएंट 42,999 रुपये की बजाए अब 43,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी सभी मॉडल्स को कंपनी 1 हजार रुपये से महंगा कर दिया है।
Realme 16 Pro+
Realme 16 Pro+ फोन भी काफी महंगा हो गया है। कंपनी ने इसे 4 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट पहले 46,999 रुपये में आता था जो अब 49,999 रुपये में मिलेगा। इसी तरह फोन का 8GB+256GB वेरिएंट पहले 48,999 रुपये में लिस्ट किया गया था जो कि अब 52,999 रुपये में मिलेगा। फोन का टॉप 12GB+256GB वेरिएंट 52,999 रुपये की बजाए अब 55,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Realme 16
Realme 16 सीरीज का स्टैंडर्ड वेरिएंट है जो कि अब 1 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट पहले 33,999 रुपये में आता था जो अब 34,999 रुपये में मिलेगा। इसी तरह फोन का 8GB+256GB वेरिएंट पहले 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया था जो कि अब 37,999 रुपये में मिलेगा। फोन का टॉप 12GB+256GB वेरिएंट 39,999 रुपये की बजाए अब 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
TagsRealme 1616 ProPro+ फोनRs 4000 महंगेPro+ phones priced at Rs 4000जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





