- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme 15 Pro में मिल...
प्रौद्योगिकी
Realme 15 Pro में मिल सकते हैं 4 RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स, तीन कलर ऑप्शंस
Tara Tandi
13 Jun 2025 7:34 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफो मेकर Realme का Realme 15 Pro जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12 GB तक RAM और अधिकतम 512 GB तक स्टोरेज हो सकती है। यह स्मार्टफोन इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Realme 14 Pro की जगह लेगा। Realme 14 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G दिया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme 15 Pro में RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, ग्रीन और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Realme 14 Pro को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया था। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये के थे।
Realme 15 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Realme 14 Pro 5G में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सिंगल Sony IMX882 रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कंपनी का Narzo 80 Lite 5G भी जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। Realme ने अप्रैल में Narzo 80x और Narzo 80 Pro को पेश किया था। Realme ने Narzo 80 Lite के डिजाइन और बैटरी के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की वेबसाइट पर Narzo 80 Lite 5G के लिए माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है। एमेजॉन पर माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी मिली है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा और एक एलिप्टिकल LED फ्लैश यूनिट दी गई है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। Narzo 80 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी।
TagsRealme 15 Proमिल सकते 4 RAMस्टोरेज वेरिएंट्सतीन कलर ऑप्शंसcan be available in 4 RAMstorage variantsthree color optionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





